हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संगठन रिकांगपिओ की हुई आम बैठक

0
1229

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संगठन रिकांगपिओ द्वारा आम बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा इस बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया । हिमाचल प्रदेश तकनीकी संगठन रिकांग पिओ में अध्यक्ष कंवर सैन, उपाध्यक्ष नीमा सैन, प्रधान रंजीत कुमार , उप प्रधान सुनेश कुमार , महासचिव भगवान सिंह नेगी, सह सचिव जगजीत सिंह , कोषाध्यक्ष कुलदीप राज, सलाहकार विकास कुमार व अरुण कुमार, प्रेस सचिव दिवेश कुमार , नीलम चंद तथा कार्यालय सचिव मनोज कुमार को चुना गया । वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं तथा मांगो को प्राथमिकता से उठाएंगे व सरकार तक पहुंचाने का भी काम करेंगे । इस दौरान भगवान सिंह नेगी, सुनेश कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार, विनोद, कश्मीर सिंह तथा दिना नाथ भी इस बैठक में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here