मुख्य समाचार

चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 25 फरवरी को चंद भोज में होगा

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक सम्मेलन 25 फरवरी 2023 को आँज भोज में होना निश्चित हुआ है। सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोलन में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की चूड़धार में चल रहे कार्यों की सभी देनदारिया वर्ष 2024 में आरंभ तक चूकती कर ली जाएगी । इसकी अतिरिक्त हरिद्वार से सेवा समिति में जो सराह बनानी है, उसके लिए भी एक बैठक हरिद्वार में जनवरी और फरवरी महीने में निश्चित की गई है। बैठक में चूड़धार में चल रहे कार्य पर चर्चा की गई। जिसमें रास्ता निर्माण सराह निर्माण का कार्य और हेलीपैड के निर्माण के कार्य में आए खर्च का ब्यौरा रखा गया। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने चूड़ेश्वर सेवा समिति को एक लाख तथा पदम सिंह पुंडीर ने 51000 सेवा समिति को दान दिया। सेवा समिति ने नारायण सिंह चौहान एसडीएम चौपाल को उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने अपने संबोधन मे कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों केलिए समिति उनकी आभारी है। आंज भोज से आए पदाधिकारी में रमेश चौहान, नरेंद्र चौहान आदि समिति पदाधिकारी को आंज भोज में आयोजन रखने के लिए धन्यवाद दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

8 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago