राजनीति

रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास एकमात्र लक्ष्य- विनय कुमार

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान),

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया। विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके उपरांत दादाहु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है।

विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया। इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया जिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली।विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली भांति अवगत है और उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाए।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य यशपाल चौहान तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद जिंटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विनय कुमार को इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने सम्मानित किया जिनमें रेणुका विधानसभा के सातों जोन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हैं। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस नाहन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन से लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती है। इन्हें पूरा करने के लिए सभी अधिकारी समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर मिलना चाहिए। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसे सुनिश्चित बनाने के लिए वह नियमित तौर पर लोगों के बीच विशेष कर अपनी विधानसभा क्षेत्र में रहकर हर व्यक्ति के दुख दर्द और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द परमार, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, रैणुका विधान सभा के प्रभारी विनोद जिंटा, महामंत्री कांग्रेस मंडल मित्तर सिंह तोमर, पीसी सी सदस्य यशपाल, अध्यक्ष पंचायत समिति तेजेन्द्र तोमर, महिला विंग अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूंका अध्यक्ष अजय भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पदाधिकारी एवम् पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

3 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

5 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

7 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago