कोटखाई में HRTC बस का ट्रायल किया गया सफल

0
731

शिमला(विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

कोटखाई तहसील की ग्राम पंचायत रत्नाड़ी के गांव अपर गांधी नगर से बाहन मंदिर सड़क मार्ग पर शुक्रवार को HRTC बस का सफल ट्रायल किया गया | इस दौरान मौके पर एसडीएम कोटखाई अश्वनी शर्मा, एक्सन कोटखाई अखिल चौहान, एसडीओ विनोद शाम, जेई जयचंद चौहान, बीडीसी मेंबर हरिदत्त और ग्राम पंचायत प्रधान कुसुम लता सहित विभाग के अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग मौजूद रहे | बीडीसी मेंबर हरिदत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि काफी लम्बे समय से लोग इस रोड को पीडब्ल्यूडी विभाग के समायोजित कर इस पर पथ परिवहन निगम की बस चलाने की मांग कर रहे थे | ग्रामीणों की आज वह मांग पूरी हुई है, जिसके लिए क्षेत्र वासी ने विभाग का तह दिल से शुक्रिया अदा किया बीडीसी ने बताया कि यह क्षेत्र बाग़वानी बहुल है | इस क्षेत्र में सेबो के काफी बगीचे है, लेकिन यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अन्तर्गत न होने की वजह से इसका समय पर मरम्मत का कार्य नहीं होता था, जिसकी वजह से बाग़वानों को अपनी सेब की फ़सल के समय भारी परेशानियों का सामना करता पड़ता था | पंचायत प्रधान ने कहा कि अब जहाँ एक तरफ लोगो को यहाँ रोजाना आवाजाही के लिए बस की सुविधा मिलेगी | वहीँ सीजन टाइम में अपनी फ़सल को एकत्रित व मंडियो तक पहुँचाने मे मदद मिलेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here