राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

0
805

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में हिमाचल प्रदेश कोंसिल फोर सांइस टैक्नोलॉजी एंड अनवारमेंट परियोजना के तहत दी गयी थीम “पोषण और ख़ुशहाली” के लिए भोजन में मोटे अनाजों के साथ जड़ी बूटी औषधीय पौधों का महत्व पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर के अंतर्गत मणिमहेश ईको क्लब द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया | जिसमें जौ ,मक्का, फूलन, भरेस ,चौलाई ,सरसों इत्यादि आनाज व इनसे बने व्यंजन और साथ ही बच्चों के द्वारा हरबेरियम की प्रदर्शनी भी लगायी गई | जिसमें विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों के बारे में मणिमहेश ईको क्लब प्रभारी अनामिका शर्मा द्वारा जानकारी दी गई | विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा चाडक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और साथ ही अपने सम्बोधन में बच्चों को मोटे अनाज के महत्व और उसके इस्तेमाल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारियाँ दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here