यूथ व इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

0
735

राजगढ़ (संपादक),

आज यूथ व इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | इस अवसर पर प्रवक्ता गणित प्रवीण शर्मा ने सभी बच्चों को गणित का हमारे जीवन में क्या महत्व है के बारे में जानकारी थी | उन्होंने बताया कि मातृभाषा के अलावा ऐसा कोई विषय नहीं है जो दैनिक जीवन में इतना अधिक प्रयोग होता है |ग णित को व्यापार का प्राण एवं विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है | यह विद्यार्थियों का मानसिक विकास करके उनकी बुद्धि को तेज बनता है |हमारे चारों ओर का जीवन तथा हमारे दिन प्रतिदिन का व्यवहार पूर्ण रूप से गणित से भरा हुआ है | दैनिक जीवन में हमें घर बाहर ,बाजार आदि में हमें गणित के ज्ञान की आवश्यकता होती है | इसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है | इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन द्वारा किए गए अनेक अविष्कारों से बच्चों को अवगत करवाया गया | श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 में मद्रास में हुआ था | उन्होंने 32 साल की उम्र में लगभग 36 00 गणित के समीकरण दिए | उन्होंने रीमन सीरीज ,एलिप्टिकल इंटीग्रल, हाइपर ज्योमैट्रिकल सीरीज तथा जीटा फंक्शन आदि की खोज की | इस भाषण प्रतियोगिता में रचित कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान तथा सिमरन कक्षा बारहवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here