भरमौर (महिंद्र पटियाल),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के बागवानों-किसानों के लिए यह एक राहत भरी खबर है कि भरमौर उपमंडल में भरमौर प्रशासन को कोल्ड स्टोरेज व सब्जी मंडी के लिए जमीन रोड साईड उपलब्ध हो जाती है, तो उसमें उद्यान विभाग भरमौर द्वारा बागवानों की कई वर्षों से लंबित सेब के लिए कोल्ड स्टोरेज की मांग पूरी हो सकती है | इसी संदर्भ में मंगलवार को किसान सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर से मिले | उन्होंने बताया की भरमौर क्षेत्र के बागवानों की वर्षो पुरानी सेब कोल्ड स्टोरेज की मांग जिसके बारे में उन्होंने प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को पिछले भरमौर दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपा था | इसी पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें सरकार द्वारा जमीन का चयन करने के लिए भरमौर प्रशासन को आदेश जारी किए हैं | इसी संदर्भ में उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर को अवगत करवाया उन्होंने इस बात को प्रमुखता से लेते हुए कहा की यह एक भरमौर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज व सब्जी मंडी की एक साथ व्यवस्था हो जाती है तो क्षेत्र के बागवानों-किसानों के लिए यह एक बहुत बडी उपलब्धि हो सकती है |
क्षेत्र के किसान -बागवान अपनी आर्थिकी को भी सुद्रड कर सकते हैं | ज्यादातर भरमौर क्षेत्र के लोग इसी व्यवसाय से जुडे हैं उन्होंने बताया की कोल्ड स्टोरेज व सब्जी मंडी के लिए जगह तलाशने के लिए भरमौर प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे | उन्होंने यह भी बताया की गत वर्ष बागवानों के लिए उद्यान विभाग भरमौर द्वारा अच्छी किस्म के फलदार पौधे भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे व बागवानों के लिए ओलो से बचने के लिए नेट व अन्य उपकरण भी डिमांड अनुसार उपलब्ध करवाएं जाएंगे | इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग भरमौर की और से क्षेत्र में किसानों को केसर की खेती किए व अन्य नकदी फसलों को बढावा दिए जाने की बात भी कही, जिसमें किसान अच्छा मुनाफा ले सकते हैं व किसानों की आर्थिकी भी सुद्रड होगी | उन्होंने कूडा संयंत्र केन्द्र भरमौर के नए प्लांट के लिए भी जगह तलाशने की बात कही ताकि मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर एक बडा कूडा संयंत्र केन्द्र स्थापित हो सके |

