राजगढ़ (संपादक),
जय पच्छाद की राजगढ़ क्षेत्र की बैठक अध्यक्ष बेली राम शर्मा की अध्यक्षता में राजगढ़ में आयोजित हुई, जिसमे प्रदेश के कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर जी के अतिरिक्त पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र शास्त्री, पूर्व जिला परिषद सिरमौर की उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, मिल्कफेड के पूर्व निदेशक सुंदर सिंह, नगर पंचायत राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, पूर्व आईएमसी अध्यक्ष विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, अजय चौहान, पूर्व प्रधान सचिन मेहता, प्रताप वर्मा, जाती राम कमल, रत्न कश्यप, गीता राम वर्मा, पूर्व प्रधान श्याम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य जितेंद्र वर्मा, रवि दत्त शर्मा, बलवीर सिंह, जितेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र भुट्टो, आशीष सिकटा, दुर्गा राम, दुर्गेश सिंहमार, नवीन शर्मा, मनोज ठाकुर सहित भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जी आर मुसाफिर के द्वारा विकास कार्यों को किए जाने के आश्वासन के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही बैठक में सरकार से आग्रह किया गया कि पच्छाद में विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जाए । इस मौके पर बेली राम शर्मा की अध्यक्षता में गठित पूर्व कांग्रेस ब्लॉक को बिना किसी कारण के बर्खास्त किए गए कांग्रेस ब्लॉक को बहाल न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। मुसाफिर ने कहा कि हमने प्रदेश कांग्रेस से उस भंग कांग्रेस कमेटी को पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में बरसात के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा जिन लोगो को नही मिल पाया है इन्हे जल्द मुआवजा प्रदान किए जाने व मुआवजा प्रदान करने में तेजी लाने की भी मांग की गई।

