राजगढ़ (विकप सिंह ठाकुर),
शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राजगढ़ और यूको बैंक राजगढ़ के संयुक्त संयोजन से खंड विकास कार्यालय में एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक उम्मेद सिंह कंवर और यूको बैंक राजगढ़ के प्रबंधक प्रीतिश वालिया, केरल से आई मेंटर, क्लस्टर लेवल फेडरेशन की प्रधान सीमा और सचिव अपर्णा ठाकुर, सह संयोजक डिंपल विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले लगभग चौबीस ग्रामीण संगठनों के पदाधिकारीयों सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर केरल से आई मेंटर ने केरल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी । सहकारी बैंक के प्रबंधक उम्मेद कंवर और यूको बैंक के प्रबंधक प्रीतिश वालिया ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन बीमा योजना आदि की जानकारी दी । इसके अलावा उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दिए जाने वाले दिए जाने वाले ऋणों की भी जानकारी दी । इन ऋणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को विस्तार से जानकारी दी गई । सहकारी बैंक राजगढ़ के प्रबंधक उम्मेद कंवर ने बैंक द्वारा चलाई गई जमा योजना, ‘सपनों का संचय’ और ऋण योजना ‘ सशक्त महिला ऋण योजना’ के विषय में भी जानकारी दी । इन योजनाओं को उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा बहुत पसंद किया गया और भविष्य में इन योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का निश्चय भी किया गया ।

