राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ से ग्राम पंचायत दाहन, ग्राम पंचायत दीदग ग्राम पंचायत हाब्बन ग्राम पंचायत चंदोल पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, विधायक रीना कश्यप ने रवाना किया रथ। इस अवसर पर रीना कश्यप ने कहा कि इस यात्रा के तहत मोदी जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है और लोगों के भरपूर समर्थन से यह साबित हो रहा है कि जनता 2024 में मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री दोबारा देखना चाहती है। इस कार्यक्रम में मंडल संयोजक विकसित भारत संकल्प यात्रा महामंत्री पच्छाद मंडल अरुण चौहान, रासु मांदर जॉन समन्वयक मंडल सचिव सुभाष ठाकुर, शिलांजी वार्ड समन्वयक किसान मोर्चा अध्यक्ष सोम ठाकुर, नीरज चौधरी, एस टी मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज राणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजनीश ठाकुर, एस सी मोर्चा महामंत्री कमल राज चौहान, सुरेश रपटा, संजय ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


