डी०ए०वी० सराहां के विद्यार्थियों का कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

0
961

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

डी०ए०वी० राज्य स्तरीय खेल कलस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला हमीरपुर में किया गया। प्रदेश क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों ने विभिन्न वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें डी०ए०वी० सराहां के दो विद्यार्थियों मेहुल शर्मा व वंशित ठाकुर ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और मेहुल शर्मा ने (अंडर 17) 67 भार श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले को स्वर्ण पदक दिलवाया | साथ ही वंशित ठाकुर ने (अंडर 14) में 57 किलो भार श्रेणी में अपने जिले को सिल्वर पदक दिलवाया। इस अवसर पर स्कूल में खुशी का माहौल छा गया, क्योंकि इन दोनों विद्यार्थियों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के लिए हुआ है | इस अवसर पर स्कूल प्रभारी विशाल पुंडीर ने इन दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों और पूरे स्टाफ को बधाई दी एवं इन दोनों छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here