मुख्य समाचार

छोग टाली विद्यालय की अनूठी पहल, मेधावी विद्यार्थियो को करवाया विधानसभा भ्रमण

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली ने अपने विद्यालय के मेधावी छात्र एवम् छात्राओं तथा राष्ट्रीय खेलों हेतु चयनित विद्यार्थियों के लिए यूथ क्लब प्रभारी सुरेश ठाकुर एवम् इको क्लब प्रभारी अलका भलेईक के नेतृत्व में एतिहासिक शहर शिमला का एक दिवसीय टूर आयोजित किया। इस दौरान जहां एक ओर विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा संस्थान तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा का सम्पूर्ण  अवलोकन किया, वहीं इन्होंने उच्च न्यायलय, ऑक ओवर, मुख्यमंत्री कार्यालय आदि के बाहरी दृश्य तथा एतिहासिक रिज मैदान, एतिहासिक अतिथि गृह पीटर हॉफ आदि घूमने का भी आनंद लिया। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने विधानसभा के एतिहासिक कौंसिल चेंबर तथा  भारत की केंद्रीय धारासभा (सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली) हेतु अंग्रजी हकुमत के दौरान 1925 ईसवी में पहले भारतीय चुने हुए अध्यक्ष विट्ठल भाई पटेल की पृष्ठभूमि पर अपने अमूल्य विचार विद्यार्थियों के साथ सांझा किए |

वही विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधान सभा की कार्यवाही तथा विधायक चयन प्रक्रिया पर विद्यार्थीयों को अवगत करवाया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उस गरिमामय  एतिहासिक कॉन्सिल चेंबर का आंतरिक भ्रमण करवाया जहां बैठकर सरकार तथा प्रतिपक्ष हिमाचल प्रदेश के हितार्थ विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विधानसभा सत्र में चर्चा करते है तथा प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों का निर्माण करते है । वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, राजूराम उनियाल, दलीप शर्मा, राम लाल सूर्या तथा रामलाल ठाकुर ने बताया कि कॉन्सिल चेंबर का यह अवलोकन विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षको के लिए भी एक एतिहासिक अनुभव रहा।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने इस सफल आयोजन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यद्यपि इस बार समय के अभाव के कारण अनुमति के बावजूद भी विद्यार्थी राजभवन का दीदार नहीं कर पाए तथापि विद्यालय का प्रयास होगा कि आगामी वर्षों में विद्यार्थियों के लिए राजभवन तथा मशोबरा स्थित द रिट्रीट, राष्ट्रपति निवास का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समित के अध्यक्ष देश राज ठाकुर ने विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां यह शैक्षणिक भ्रमण समूह के सदस्यों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, वहीं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक सिद्ध होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

7 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

8 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

9 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

10 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

11 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

12 hours ago