अपराध /दुर्घटना

मंडी के धर्मपुर में युवक का गला काटकर हत्या, एक अन्य युवक पर भी हुआ कातिलाना हमला

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी जिला के धर्मपुर में शादी समारोह से घर वापस लौट रहे एक युवक की गला काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जबकि एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस थाना के तहत रवि कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार व नरेंद्र कुमार गांव कलोगा (मैगल) से देर रात शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे जब वें गांव चौकी सड़क में खड़े थे और घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में दो युवक आए और उन्होंने रवी कुमार गांव कलोगा (मैगल) के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिस कारण रवि जमीन पर गिर गया. जब नरेंद्र ने रवि को उठाने की कोशिश की तो आरोपियों ने नरेंद्र कुमार पर भी हमला कर दिया जिस कारण उसके पीठ से खून बहने लगा और उसकी कमीज व जैकेट भी फट गई। घटना को अंजाम देने के बाद गुड्डु राम व सुनील कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन अन्य युवकों ने उन्हें रोका और उन्हीं की ऑल्टो गाड़ी में रवि कुमार को मण्डप अस्पताल लें गए. जहां पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। उसी समय अस्पताल में एक कार एचपी28बी -6489 आई और गुड्डु राम व सुनील कुमार इसमें बैठकर भाग गए व अपनी अपनी गाडी ऑल्टो कार नंबर एचपी01एम 3486 ऑल्टो अस्पताल में छोड़ गए। घायल युवक नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया की इस पुरे घटनाक्रम को गुड्डु राम पुत्र बीरिया राम व सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल गांव ढोलन डाकघर ब्राँग तहसील धर्मपुर ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस टीम द्वारा मौके पर मामले की जांच की जा रही है मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया जायेगा और जल्द ही आरोपी भी गिरफ्तार होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

5 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

8 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

9 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

10 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

10 hours ago