पझौता में दिव्यांगजनो, वरिष्ठ नागरिकों हेतु लगाया गया आकलन शिविर

0
690

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर की उप तहसील पझौता में बीते दिन दिव्यांगजनो वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आकलन शिविर लगाया गया | यह शिविर विश्राम गृह चंदौल के प्रांगण में लगाया गया, जिसमें 200 से अधिक बृद्धजनों ओर दिव्यांगों ने भाग लिया | यह शिविर जिला उपयुक्त द्वारा जारी आदेशों के चलते एडिप एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत संचालित किया गया | इस शिविर हेतु जिला उपयुक्त द्वारा विकासखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें अध्यक्ष एसडीएम राजगढ़ कैंप संचालक तहसीलदार सदस्य विकासखंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, तहसील कल्याण अधिकारी, एवं पझौता क्षेत्र की नामी संस्था यूथ मीडिया क्लब ने अहम भूमिका निभाई | इस शिविर में 54 दिव्यांगों एवम् 52 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक व कृत्रिम अंगों हेतु पत्र पाया गया, जिसमें कुल 106 दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों को एडिप् एवं व्योश्री योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा | जिसमें श्रवण यंत्र वहील चेयर, ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, लाठी, कृत्रिम अंगों में हाथ व टांग दिए जाएंगे |

 इस दौरान एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर तहसीलदार उमेश शर्मा नायब तहसीलदार पझौता ओम प्रकाश शर्मा विकासखंड अधिकारी तपेंदर नेगी तहसील कल्याण अधिकारी गोविंद शर्मा व युथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप व पुरी टीम उपस्थित रहे | प्रेस को बयान देते हुए यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने कहा कि इस शिविर हेतु उनकी संस्था द्वारा कुछ दिन पहले जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को एक सर्वे 88 लोगो का पझौता, रासुमांदर से भेजा गया था, जिसे जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा द्वारा जिला उपायुक्त के समक्ष डाटा पेश कर यह शिविर विश्राम गृह चंदौल में लगाया गया, जिसमें 106 लोगों को पात्र पाया गया | जो लोग पात्र  पाए गए हैं उन्हें दो माह पश्चात अलीमको कंपनी द्वारा सभी दिव्यांगों का वरिष्ठ नागरिकों को सहायक यंत्र प्रदान करवाएं जाएंगे | इस उपलक्ष पर यूथ मिडिया क्लब की पूरी टीम द्वारा जिला उपयुक्त सुमित खिमटा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, स्थानीय प्रशासन व अलीमको से आई टीम सहित क्षेत्र के प्रधानों, उप -प्रधानों समाजसेवियों का धन्यवाद किया | इस शिविर में एलिम्को कंपनी से डॉक्टर मोहित डॉक्टर मधुर शर्मा डॉक्टर महेश्वरीयादव टेक्नीशियन नीरज सक्सेना डाटा सयोजक प्रांजल मिश्रा द्वारा आकलन का कार्य पूरा किया गया | यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ और शाम 6:30 बजे समाप्त किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here