उपमंडल भरमौर में शीत ऋतु के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

0
779

भरमौर (महिंद्र पटियाल),

शीत ऋतु के दृष्टिगत जनजातीय उपमंडल भरमौर में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने को लेकर सोमवार एसडीएम कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में शीत ऋतु की दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान सड़क बहाली के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत बर्फबारी की संभावना के मध्य नजर पहले से ही आवश्यक उपकरणों का कार्यशील होना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने खंड स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखने और आशा वर्कर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध व्यवस्था रखने को कहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए | उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए । बैठक में दूरसंचार सेवाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए । उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए, जिसमें होमगार्ड को भी शामिल किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावित ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर तैनात सभी विभागीय अधिकारी नियुक्त किए गए | नोडल अधिकारी की सूची दूरभाष नंबर कंट्रोल रूम पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशाषी अभिंयन्ता लोक निर्माण विभाग मीत कुमार, तहसीलदार भरमौर तेज राम, तहसीलदार होली अशीष ठाकुर, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया और
सहायक अभिंयन्ता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here