शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग में रेड रिबन क्लब और इको क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ललित चंदन प्राचार्या महाविद्यालय ठियोग के स्वागत और द्वीप प्रज्वलन से किया गया। इस विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय के छात्रों व छात्राओं ने जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से भाषण, पोस्टर, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता थी। भाषण प्रतियोगिता में कुल सात छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें तमन्ना आजाद बी ए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर, गरिमा बी ए द्वितीय दूसरे स्थान पर और साक्षी बी ए द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में 16 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से करण बीएससी तृतीय वर्ष पहले स्थान पर, दिव्या बीएससी प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर और कृष बीएससी तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण में 22 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से शुभम बी ए प्रथम वर्ष पहले स्थान पर, कृतिका बी ए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर और रंजन बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल चार छात्राओं छात्रों ने भाग लिया जिसमें से गौरव बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर, वंशिता मेहता और नवनीत शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर और अमन शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ ललिता चंदन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रेड रिबन क्लब और इको क्लब की प्रशंसा की गई तथा कार्यक्रम की गतिविधियों के विजेताओ को पुरुस्कृत किया और इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए अन्य छात्र व छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का अंत डॉ निधि धतवालिया के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

