Uncategorized

विनय भगनाल ने लेउ नाना में एकादशी मेले में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने लेउ नाना में चल रहे एकादशी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | यह मेला यहां के कुलिष्ट देवता रुद्र महाराज जी के प्रांगण में लगाया जाता है और यह एक प्राचीन काल से चली आ रही प्रथा का अंश है | इस मेले की सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पेश की |
इस मेले के उपलक्ष में विनय भगनाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से आपसी भाईचारा और लोगों में प्यार बना रहता है और यह प्रथा ऐसे ही निरंतर चलती रहनी चाहिए | उन्होंने अपनी जिला परिषद निधि से लेउ में मंच निर्माण के लिए 1 लाख और आयोजकों को अपनी एच्छीक निधि से ₹5100 का अंशदान दिया | इस उपलक्ष पर उनके साथ पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, पवन वर्मा, जितेंद्र, विनोद, पवन, आदर्श, राकेश ,सचिन इत्यादि लोग शामिल थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

14 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

14 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago