गुरुकुल पीच वेली इंटरनेशनल स्कूल में संचालित क्रिकेट एकेडमी खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित

0
1054

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा राजगढ़ के गुरुकुल पीच वेली इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में संचालित क्रिकेट एकेडमी खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है और यहाँ तलाशी जा रही प्रतिभाये जिला और प्रदेश स्तर पर राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है | जिला सिरमौर के मुख्य कोच दीपक ठाकुर राजगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाओं को तलाशने का काम बखूबी कर रहे है और पिछले वर्षो में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रदेश टीम से खेल चुके है |    

इस वर्ष भी राजगढ़ क्रिकेट अकेडमी से दो लडकियों और एक लडके का चयन अलग अलग स्तर पर प्रदेश की क्रिकेट टीमो के लिए हुआ है | कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि अंडर 19 वर्ग में पारखी ठाकुर का चयन प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए हुआ है | वहीं कर्नाटका में आयोजित अंडर 15 वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वस्तिका सिंह कंवर भी प्रदेश टीम का हिस्सा रही | लड़को में अक्षित कंवर का चयन भी कूच बिहार अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है | दीपक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में लडकियों के लिए क्रिकेट सपने सरीखा था लेकिन  प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रो में सब सेंटर आरम्भ करने के बाद लडके ही नही बल्की लडकियाँ भी क्रिकेट खेल पा रही है | उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण धूमल, जिला संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, महासचिव राजेन्द्र बब्बी व मैदान उपलब्ध करवाने के लिए गुरुकुल विद्यालय के चैयरमैन सतीश ठाकुर का आभार प्रकट किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here