मुख्य समाचार

शिक्षक भवन की सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने रखी आधारशिला

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

कुल्लू के सरवरी में शनिवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने टीचर होम का शिलान्यास किया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने शिक्षक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस भवन के बन जाने से सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षकों को जिला स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस भवन में जहां जिले के दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम से जिला मुख्यालय आने वाले शिक्षकों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं शिक्षकों द्वारा समय समय किये जाने वाले विभिन्न आयोजनों के लिये बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की कि पहली किश्त जारी कर दी गई है। उन्होंने एक वर्ष में शिक्षक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस पुनीत कार्य मे सभी से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने भवन समिति द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा पिछले लंबे समय जरूरत मंद विद्यार्थियों निशुल्क कोचिंग प्रदान रहे है तथा यहाँ से कोचिंग लेकर अनेक विद्यार्थियों का चयन उत्कृष्ट संस्थानों हुआ , जिसके लिए समिति बधाई की पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा मे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी दिशा मे सभी विधानसभा क्षेत्रों मे 50 बीघे क्षेत्र मे एक एक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है।जहां ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को देश के उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों से भी बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र मे गत एक वर्ष में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है तथा कुल्लू विधानसभा विकास के क्षेत्र में अग्रणी विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन गंतव्यों की विकसित किया जा रहा है लग घाटी के काईस धार को जोड़ने वाले ब्रिटिश कालीन ब्राइडल मार्ग पर ई- कार्ट आरंभ की गई है।पीज से पैराग्लाइडिंग आरम्भ की गई हैं। इन से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति के अध्यक्ष श्यामलाल हांडा ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा समिति की गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत,कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र, उप निदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा सुरेंद्र शर्मा, व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

3 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

3 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

3 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

3 hours ago