किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाटक में जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटगांव के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है | जिसके चलते जिला का प्रदेश भर में नाम रोशन भी हुआ है | बता दे कि इससे पूर्व खंड स्तरीय तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया | जिसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान कर विद्यालय सहित जिला का नाम रोशन किया है । वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटगांव के स्थानीय अध्यापक किरण कुमार नेगी ने खुशी जताते हुए कहा कि राज्य स्तरीय स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाटक में प्रथम स्थान हासिल किया है, तो वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान हासिल किया है |उन्होंने जिलावासियों सहित सभी स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद व शुभकामनाएं भी दी है |

