राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें राजगढ़ के गुरुकुल पीच वेली इंटरनेशनल स्कूल में 129 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। राजगढ़ के इकाई अध्यक्ष गौरव तथा नगर अध्यक्ष विनीत आर्य ने कहा कि एबीवीपी हर साल इस प्रतियोगिता को स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए करवाती है, लेकिन कोविड के बाद इस वर्ष से इस प्रतियोगिता को पुनः पूरे हिमाचल में करवाया गया | इस परीक्षा में क्षेत्रीय, धर्म व संस्कृति, खेल, सामान्य विज्ञान, स्वतंत्रता संग्राम इत्यादि विषय पर प्रश्न पूछे गए | इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को ₹31,000 का नगद इनाम मिलेगा | दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000, तीसरे स्थान पर 15,000 का नगद इनाम मिलेगा | इसके साथ चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 5000-5000 पुरस्कार मिलेंगे | जिला में प्रथम आने पर 11,000, द्वितीय को 7,100 और तृतीय को 5,100 का नगद इनाम दिया जाएगा।



