बाल विज्ञान कांग्रेस और कला उत्सव में मांडियाघाट स्कूल का दबदबा।

0
1080

राजगढ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
25अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागु में आयोजित खण्ड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मंडियाघाट स्कूल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अधिकतर गतिविधियों में पुरस्कार प्राप्त किए ।जिसमें जूनियर वर्ग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षिता व हिमानी ने प्रथम स्थान तथा जूनियर वर्ग की गणित ओलंपियाड में आरती ठाकुर ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया ।वहीं सीनियर वर्ग की गणित ओलंपियाड में हर्षिता कक्षा दसवीं ने द्वितीय स्थान, सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारती व वरुण की जोड़ी ने तृतीय स्थान, जूनियर विज्ञान गतिविधि कॉर्नर में रौनक ठाकुर कक्षा सातवीं ने तृतीय स्थान तथा विज्ञान मॉडल में तमन्ना दसवीं कक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं दिनांक 30/10 /2023 को नाहन में हुई जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में मंडियाघाट स्कूल के अक्षित धीमान ने छात्र वर्ग में पारंपरिक लोक संगीत में प्रथम स्थान वहीं छात्रा वर्ग की पारंपरिक लोक संगीत में आस्था शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। । छात्र वर्ग की संगीत वादन स्वर वाद्य में अक्षत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त विभिन्न गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को पाठशाला के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने बधाइयां दी तथा विज्ञान अध्यापक दिनेश सूर्या व कुमारी पायल के अथक प्रयासों की प्रशंसा की तथा कला उत्सव के लिए विद्यालय के डीएम जगमोहन सरैइक व दिनेश सूर्या के प्रयासों की सराहना की तथा सहयोग के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here