कमलेश कुमार ने भारतीय नेवी हेडक्वाटर मुम्बई में डयूटी की ज्वाईन

0
710

पधर (ललित),

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी के जनाहण गांव से कमलेश कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परिक्षा उतीर्ण कर भारतीय नेवी हेडक्वाटर मुम्बई में डयूटी ज्वाईन कर ली है। कुफरी पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नशधरा से उतीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह से वरिष्ठ माध्यमिक परिक्षा पास की। तद्पश्चात उन्होने एमिटी यूनिवर्सिटी न्योडा (दिल्ली) से बी कॉम (हॉनर्ज) तथा एम बी ए (फाईनेस) एल पीयू जालन्धर से पास कर विभिन स्तर की परिक्षाओं मे भाग लिया व उपरोक्त विभाग में चयन हुआ। उनके पिता हुकम चन्द विद्युत विभाग में अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर कार्यरत है व माता एक गृहणी है। वही उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here