जिला किन्नौर के नाथपा में भारी भूस्खलन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पूरी तरह अवरुद्ध

0
889

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर में आए दिन अलग अलग जगह में भूस्खलन हो रहा है | बता दे कि कल देर रात 2 बजे से नाथपा में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पूरी तरह अवरुद्ध हुआ है, तो वहीं वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है । गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है | वहीं लगातार पहाड़ों से भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 खोलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | बता दें कि इस भूस्खलन से जिला किन्नौर एक बार फिर देश और दुनिया से कट चुका है । जिसके चलते अब लोगो को काफी दिनों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध होने के चलते सड़क के दोनो ओर वाहनों के लंबे जाम लगे हुए है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here