राजगढ़, खेरी, चाड़ना और पनोग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

0
933

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 के0वी0 उप-केन्द्र  राजगढ़, खेरी, चाड़ना और पनोग में 33 और 11 के० वी० लाइनों की मरम्मत व जरुरी रख-रखाव के चलते राजगढ़, खेरी, माछेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर 31 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंनेे बताया कि यह मरम्मत कार्य मौसम  की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here