कोटखाई पुलिस को चड़ीगढ़ में 25 दिन पूर्व चकमा दे कर भागा चिट्टा व्यापारी फिर दिल्ली में लगा हाथ | न्यायालय द्वारा विवेक चौहान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विवेक चौहान पुत्र लेफ्टिनेंट बाबू लाल निवासी ई-2-128 ब्लॉक ई-11 मदनगीर फेस-2 दक्षिणी दिल्ली उम्र 23 वर्ष को रावतन पुल, कोटखाई के पास आरोपी से 10.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। 25 सितंबर को न्यायालय द्वारा विवेक चौहान का 3 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड पर तथा 26 सितंबर को विवेक चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसे ये दिल्ली के वीर नामक व्यक्ति ने दिया था, शिमला में बेचने के लिए तस्करी का सामान आरोपी ने केवल वीर नाम के व्यक्ति की पहचान की थी।
इस नशे के कारोबार में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जानी थी, जिसके लिए आरोपी को 4 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया गया और आरोपी विवेक चौहान उपरोक्त को दिल्ली ले जाया गया। जब पुलिस पार्टी गिरफ्तार आरोपियों को निजी कार में वापिस पुलिस स्टेशन कोटखाई ला रही थी। तो रात 10 बजे मोटर मार्केट नंबर 331 मनीमाजरा में कार का टायर चेक कराने के लिए रुके थे। तो इसी दौरान आरोपी विवेक चौहान मौका देख कर पुलिस पार्टी को चकमा देकर कार से भाग गया था, जिसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विवेक चौहान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी पुनः दिल्ली एवं चण्डीगढ़ हेतु रवाना हुई। काफी मेहनत के बाद 25 दिनों से अधिक समय तक लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद 24 अक्तूबर को उपरोक्त विवेक चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विवेक चौहान को 25 अक्तूबर को न्यायालय एसीजेएम ठियोग में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा विवेक चौहान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है और आगे की कारवाही अमल में ला रही है |


