सिलाई अध्यापिकाओँ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

0
1471

सोलन (कमलजीत)
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकास खण्ड़ में कई वर्षोँ से पँचायतोँ में पंचायत सहायिका का कार्य कर रही सिलाई अध्यापिकाओँ को कैबिनेट द्वारा तृतीय श्रेणी के कर्मी का न्यूनतम वेतन 396/-प्रतिदिन की स्वीकृति प्रदान करने पर हि.प्र.सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर व पँचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कँवर का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है। सरकार की घोषणा के पश्चात संघ की प्रदेशाध्यक्ष सरिता कँवर, प्रदेश महामन्त्री नीना शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरू कालिया, प्रदेश सचिव लीला ठाकुर व अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पँचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कँवर के निवास स्थान पहुँच कर गुलदस्ता भेँट कर व मुँह मीठा करवाकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। पिछले लगभग 2.5 दशकों से सिलाई अध्यापिकाएँ पँचायतोँ में कार्य कर रही है और नवम्बर 2017 से सभी की 10 से 5 ड्यूटी दे रही है। सभी आध्यापिकाओँ को सरकार से बड़ी आस थी और निरन्तर हि.प्र.सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ सरकार से निति बनाने माँग कर रहा था। जो संघ के पधादिकारी बहने शिमला नहीं पहुँच पाई उन्होने भी मुख्यमंत्री व पंचायती राज मन्त्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। उनमेँ संघ की पालक मीरा शर्मा, उप महासचिव सोनिका ठाकुर, संगठन मन्त्री अम्बिका शर्मा, उपाध्यक्ष सपना शर्मा, रूकमणी चौहान, इन्दू शर्मा, सुनिता ठाकुर, संयोगिता ठाकुर सचिव संतोष शर्मा, आरती ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, सीमा ठाकुर, नीना ठाकुर, राजेश कुमारी, राज कुमारी, बिमला शर्मा, का.मीरा अरूणा अनिता सदस्य जयमन्ति शर्मा, सुरेन्द्रा रानी, कमलेश, रेखा,हरिता, बिन्दु, कौशल्या इत्यादि उपस्थित रही |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here