कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ)
जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटे पिरड़ी में देवता पिरड़ी महादेव के मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। बता दें कि देवता का नया मंदिर बनाया गया है, जिसकी वीरवार को परंपरा अनुसार प्रतिष्ठा की गई। प्रतिष्ठा समारोह में देवता पिरड़ी महादेव के साथ ढालपुर के देवता गौहरी भी शामिल रहे। प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। दोनों देवताओं ने परंपरा को मिलकर निभाया। वहीं, पूरा दिन मंदिर परिसर में श्रद्घालुओें का आना जाना लगा रहा। इस दौरान समाज सेवी सुभाष चंद्र शर्मा ने भी देवता के दरबार में हाजिरी भरी।

