Categories: राजनीति

पच्छाद टिकट को लेकर कांग्रेस में हो सकती है बगावत

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

प्रदेश भर में कांग्रेसी नेताओं के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट दयालप्यारी को मिलने की संभावना की खबरों से उनके विरोधी खेमे के नेताओं में असंतोष बढ़ गया है। यद्यपि दूसरा खेमा अभी भी टिकट मिलने के प्रति आश्वस्त दिख रहा है। लेकिन यदि टिकट लेने में दयालप्यारी कामयाब हो जाती है तो कांग्रेस में बगावत के बहुत आसार बन गए है। यद्यपि दूसरे खेमें के कांग्रेसी नेता खुलकर नहीं बोल रहे है, मगर यह तय माना जा रहा है कि एक बड़ा खेमा कोई कड़ा निर्णय ले सकता है। पुख्ता सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जहां कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार उतारने पर दाव खेल सकते है, वहीं भाजपा में शामिल होने के विकल्प पर भी विचार कर सकते है। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि  भाजपा व कांग्रेसी नेताओं में इस बारे आपसी सम्पर्क बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेसी टिकट का फैसला सात अक्तूबर तक ही होगा। दयालप्यारी व गंगूराम मुसाफिर में से जिसे भी टिकट मिलेगा तो एक खेमा नाराज अवश्य हो जाएगा। दयालप्यारी को यदि पच्छाद से टिकट दिए जाने का फैसला होगा, तो पच्छाद कांग्रेस में एक बड़ा धमाका अवश्य हो जाएगा और बड़े कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो सकते है। इसे देखते हुए ही कांग्रेस आला कमान ने पच्छाद कांग्रेस कमेटी को बर्खास्त कर दिया था, यद्यपि उसकी कोई लिखित सूचना नहीं है और न ही कोई कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन दयालप्यारी खेमा उसी दिन से टिकट के प्रति आश्वस्त था। पच्छाद कांग्रेस में कितनी बड़ी बगावत होगी यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इस सारे प्रकरण में भाजपा की बांछे खिली हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

14 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

14 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

14 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

16 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

18 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

18 hours ago