राजगढ़ के शिरगुल मंदिर में श्री शिवमहापुराण आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

सृष्टी में किसी के दुर्भाग्य को भाग्य में यदि कोई बदल सकता है तो वह भगवान शिव है। ब्रह्मा जी व विष्णु जी की भी आयु है लेकिन भगवान शिव का पार कोई नही पा सका है। यह बात गंगोत्री धाम से आचार्य नंदीश्वर महाराज जी ने राजगढ़ में क्षेत्र के आराध्य शिरगुल मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर आयोजित 11 दिवीसीय श्री शिवमहापुराण व चंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस पर व्यासपीठ से कही। नंदीश्वर जी ने कहा कि शिवमहापुराण  सुनने का सौभग्य किसी किसी को मिलता है। उन्होंने प्रथम दिवस पर कथा के  महातम्य से अवगत करवाया और बताया कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोकों में भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। उन्होंने चंचुला की कथा के माध्यम से बताया कि अच्छी संगत से कैसे किसी का चरित्र बदल जाता है। शिवमहापुराण सुनकर चंचुला ने अपना ही नहीं अपने पति का भी उद्दार करवाया। उन्होंने कहा कि हमें हर पल प्रभु का मनन करते रहना चाहिए। कथा के शुभारंभ से पूर्व पुराण स्वागत के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। क्लश यात्रा शिरगुल मंदिर से आरंभ होकर राजगढ शहर की परिक्रमा करते हुये शिरगुल मंदिर मे वापिस आकर संपन हुई। इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से पुराण का मूल व चंडी पाठ तथा दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा प्रवचन संध्या आरती व प्रसाद वितरण के उपरांत भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। 6 अक्टूबर को हवन व पूर्ण आहुति के साथ  महायज्ञ का समापन होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

6 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

6 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

6 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

8 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

10 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

10 hours ago