करो मतदान पर झूमें राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के छात्र

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

राजगढ – निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव धीमान की। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सभी पात्र युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और अपने परिवार व अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करने के लिए पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि जिन युवाओं ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है, ऐसे सभी युवा शीघ्र ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदात सूची में दर्ज करना सुनिश्चित करें और यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/निर्वाचन विभाग की वेबसाइट www.nvsp.in या Voter Helpline App के माध्यम से संबंधित प्ररूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही लोकतन्त्र में मतदान के महत्व के बारे में भी अवगत करवाया। सिरमौर जिला के लिए नियुक्त स्पीप गतिविधियों के ’’आईकॉन’’ दलीप सिरमौरी ने राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता सूचि में अपना नाम दर्ज करने व अधिक से अधिक मत का प्रयोग कर मतदान की प्रतिशत्ता बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जहां गीत संगीत का आनंद लिया वहीं मतदान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की। इस मौके पर विद्यार्थियों को ईवीएम, वीवीपैट तथा कंट्रोल पैनल के बारे में व्यवहारिक जानकारी व अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो पच्छाद मनोज चैहान, राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. गांधी, कॉलेज के अध्यापकगण सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

1 hour ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

1 hour ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

1 hour ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

24 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

24 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago