गीत-संगीत व लोक नाटय के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ) 
प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के चूडे़श्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा आज विकास खंड सराहां की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया व शीना और लोक सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत धनच मानवा तथा नेरी कोटली में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।दल के कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिम केयर, सहारा योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में  लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफत बिजली और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुफत  पेयजल आपूर्ति तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत भी प्रदान की जा रही है। कलाकारों द्वारा प्र्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को गीत-संगीत व लोक नाटय के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया।  
इसके अतिरिक्त कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं के बारे में  लोगों को जागरूक करते हुए नियमों की अनुपालना करने का आग्रह किया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व इससे बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के प्रधान देवेंद्र ठाकुर,  पूर्व उप प्रधान किरण देवी, पंचायत सदस्य सरिता, ग्राम पंचायत शीना की प्रधान सुसीता, पंचायत सदस्य नीमा ठाकुर व इंदिरा, ग्राम पंचायत धनच मानवा के प्रधान रूपेन्द्र सिंह, उप प्रधान उमेश, ग्राम पंचायत नेरी कोटली के प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान तारा दत्त सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

12 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

15 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

18 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

18 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 hours ago