गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति और ASA द्वारा FIR दर्ज

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

सिरमौर के तहसील शिलाई में हुए अनुसूचित जाति से संबधित प्रताप चौहान के साथ जातीय प्रताड़ना और मारपीट के खिलाफ़ गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति शिलाई मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा, सह सचिव दिनेश कुमार, टीम्बी जॉन के अध्यक्ष अनिल बलकवान, प्रदीप कुमार और अन्य समिति के पदाधिकारियों के साथ अम्बेडकर स्टुडेंट एसोसिएशन (ASA) शिलाई यूनिट ने थाना शिलाई मे SHO शिलाई को पीड़ित के माध्यम से FIR दर्ज करवाई  है और एट्रोसिटी एक्ट के तहत निष्पक्ष कार्यवाही करने की अपील की है तथा प्रताप चौहान के साथ जातीय गाली गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी को तुरंत पुलिस गिरफ़्त में लेने की गुजारिश की है। समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि कुछ दिनों से हम लोग देख रहे हैं कि पूरे सिरमौर के अंदर कुछ लोगों द्वारा जातीय तनाव फैलाया जा रहा है और शिलाई में इस तरह की घटनाओं को काफ़ी लंबे समय से अंजाम दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही न होने के कारण निरंतर दलितों के ऊपर मारपीट और जातिसूचक अभद्र व्यवहार और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और जल्द से जल्द ऐसे मामलों पर गंभीरता से उचित कार्यवाही की मांग करते हैं। उक्त समय पर मौजूद ASA छात्र नेता रोहित, तनु, गोविंद, प्रिया, मनीषा, पवन, रितिका, कृतिका, संजय, निर्जला, ऋतु, तनु आदि ने कहा कि अगर केस पर मारपीट करने वाले आरोपी को एट्रोसिटी के तहत जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो ASA पूरे प्रदेश के छात्रों को लामबंद करके गिरी पार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के साथ आने वाले समय में उग्र आदोलन करेगी। समिति और ASA ने चेताया कि अगर इस मामले में प्रशासन द्वारा तुरन्त गंभीर कार्यवाही नहीं होती और शीध्र ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं होते, तो पूरे शिलाई के अंदर अम्बेडकर स्टुडेंट एसोसिएशन और गिरी पार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति मिलकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसका जिम्मेदार सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रशासन होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

16 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

19 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago