सोलन : क्रिसमस को लेकर सोलन बाज़ार में बढ़ी रौनक

0
201

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

क्रिसमस को लेकर शहर के मार्केट का दौरा किया तो पाया कि बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर की माल रोड़ चौक बाजार लक्कड़ बाजार में क्रिसमस के लिए सजावटी समान व गिफ्ट ग्राहकों को मुहैया करवाए जा रहे हैं। सर्दी के बावजूद खरीददारों में उत्साह की कमी नहीं दिख रही है। सोलन शहर में धूमधाम से क्रिसमस के त्यौहार को खास तरीके से मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जिला के होटलों में क्रिसमस व नव वर्ष के उपलक्ष पर सभी ने बुकिंग शुरू कर दी है। इस वर्ष नव वर्ष पर कसौली व चायल के होटलों में अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल कारोबारियो द्वारा भी कई तरह के ऑफर रखे गए हैं। इस बार क्रिसमस के लिए बाजार में कई तरह की बेल छाई हुई है। ड्राइंग रूम घर के मुख्य द्वार को सुंदर बनाने के लिए इसे लाल पीले नीले चमकीले सुनहरे रंग को पसंद किए जा रहे हैं। घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कैंडल बाजार में मिल रहे हैं। इसके अलावा दुकानों में खास तौर से डिजाइनर कैंडल भी उपलब्ध है। वहीं क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर सोलन प्रशासन व होटलों में पूरी तरह से तैयारियां कर ली है ताकि सैलानियों को सुविधाओं का लाभ मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here