राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ़),
प्रगति आई टी आई संस्स्थान में नशा निवारण विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चो से नशे निवारण पर पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन का कार्यक्रम करवाया गया। आज कल समाज में नशे की प्रवृति बढ़ती जा रही है, इसमें आजकल स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं भी गलत सांगत में आकर नशे की आदि होतेजा रहे है। नशा आजकल की युवा पीढ़ी के लिए फैशन बन गया है। लड़के लड़किया इसकी और आकर्षित होती जा रहे है, इसी कारण बहुत से परिवार अपने बच्चो की और से परेशान हो रहे है नशे के लिए बच्चो में बुरी आदते बढ़ती जा रही है यह तक की पेसो के लिए माँबाप के क़त्ल करने जैसी घटनाये आजकल समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल रही है। संस्स्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कोमल कुमार कोहली ने इस नशे की बढ़ती प्रवृति को रोकने के लिए संस्स्थान के छात्र छात्राओं द्वारा यह सन्देश घर घर पहुंचने का प्रयास कर रहे है। इस प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान सोनाली स्नेहा, द्वितीय स्थान सपना शर्मा और तृतीया स्थान अंशिका पायल तथा निबंध लेखन में प्रथम स्थान संजना द्वितीय स्थान अनिल थापा और तृतीया स्थान स्नेहा ने प्राप्त किया। प्रगति आई टी आई संसथान की और से इन छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।