सोलन : सोलन लघु सचिवालय में संविधान के अनुपालना की दिलाई शपथ

0
1043

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

संविधान दिवस के अवसर पर आज सोलन स्थित लघु सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई गई। सहायत आयुप्त उपायुक्त संजय कुमार स्वरूप ने अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार नियम पालन करें और देश तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। जो संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी 1949 को प्राप्त हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here