चंबा : मन,वचन और कर्म से एक होने की है आवश्यकता : रूप लाल

0
1414

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में एनएसएस साप्ताहिक शिविर के दौरान विशेष विषय मन, वचन और कर्म पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता रूप लाल ने की।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रूप लाल ने बताया कि आज हमें एनएसएस के क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत हैं जहां हम अपने आस पड़ोस के साथ साथ अपने मस्तिष्क को भी साफ करें।आधुनिक समय में हमें अपने मन और उसमें उत्पन्न विचारों को शुद्ध करने की आवश्यकता है। जिससे हमारी गतिविधियां भी श्रेष्ठ और उत्तम हों। उन्होंने कहा कि आज-कल के हालातों से बच्चों को अवगत करवाते हुए वक्ता ने कहा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक गज़ेट का सदुपयोग करना चाहिए और नशे की आदत से बचना चाहिए। युवाओं को अपनी ऊर्जा का बोध होना चाहिए और उस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। वृक्षारोपण, आत्मचिंतन, सामाजिक प्रत्यक्ष सम्पर्क, व्यायाम कुछ ऐसी गतिविधियां हैं। जिससे हम अपना मानसिक और शारीरिक विकास कर सकते हैं। इसलिए हमें इन गतिविधियों को अपने जीवन में आत्मसात् करना चाहिए। उन्होंने कुछ प्रैक्टिकल गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को और रोमांचित किया जिससे बच्चों के मानसिक चिंतन और व्यवहार का परीक्षण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस प्रभारी सुभाष चंद और श्रीमती सविता कौशल ने मुख्य वक्ता, उपस्थित अध्यापकों और सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here