चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पंजीयक अधिकारी (रजिस्ट्रार) द्वारा जारी अधिसूचना के आधार एवं छात्र संगठन की सरंचना नियमों के आधार पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में भी सत्र 2022-23 के लिए नामांकन आधारित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का गठन किया गया है। इस समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि संघ में अकादमिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा व अन्य सह- शैक्षणिक गतिविधियों में मेरिट/उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नामांकन किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने अपने अभिवादन में कहा कि सभी नवनामांकित सदस्यों को महाविद्यालय के विकास हेतु मिलकर कार्य करने की पुरजोर अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रोफेसर अविनाश ने किया। वहीं सीएससीए के 42 सदस्यीय महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की औपचारिक शपथ दिलवाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व सर्वप्रथम प्रोफेसर राकेश राठौर ने डॉ. शिव दयाल को बैज लगाकर सम्मानित किया। उसके पश्चात महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यो प्रोफसर राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. महिंद्र सलारिया, डॉ. हेमन्त पाल, प्रोफेसर अविनाश व रविन्द्र सिंह को भी बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नवगठित परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गयी व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रधान पद पर देवांशी गौतम, उप प्रधान पद पर मोनिका, सचिव के पद पर समृद्धि लढ्याल, सह सचिव पद पर हिमानी; विभिन्न स्नातक कक्षाओं से कक्षा प्रतिनिधियों व नामांकित सदस्यों में आरती, देवेश वोहरा, सिमरन कौर, डॉली देवी, कशिश चौधरी, वैशाली ठाकुर, रितेश चौहान, वरुण वैद, सुषमा, ज्योति, विशाल, सोनू, सुनिधि, मुस्कान , पवन, यशिका, मधुर, राहुल, सचिन ; स्नात्कोत्तर कक्षाओं से ; मंथन वशिष्ठ, दीक्षा देवी, कौशल्या, खुशबू, अंजना, शबनम, सविता, कविता, अनमोल, रोवर रेंजर से ; मोहित, माला व ; एन सी सी से अभीषेक, आशा ; एन एस एस से पंकज व लक्ष्मी वशिष्ठ; खेलकूद से अनीशा, निशांत ; क्लब सोसाइटी से विशाल शर्मा, रंजना, सांस्कृतिक से राजेन्द्र ठाकुर और सुल्ताना अख्तर को शपथ दिलवाई गई। इस नामांकन प्रक्रिया में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यों में प्रोफसर राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. महिंद्र सलारिया, डॉ. हेमन्त पाल, प्रोफेसर अविनाश व रविन्द्र सिंह के इलावा डॉ. मनेश, डॉक्टर तेज सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. शैली महाजन, प्रोफेसर अनित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर संजीव, डॉ. जयश्री, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर केवल, डॉ. सुनील, डॉ. मनोज, डॉ. पवन, डॉ. सन्तोष, प्रोफेसर वीरेंद्र, डॉ. चमन सिंह, प्रोफेसर सुमित, इत्यादि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…