मुख्य समाचार

सिरमौर : ददाहू में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का किया गया आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

ददाहू में रेणुका यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न अखबारों व सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों  ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक बीडीओ परमजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज को मीडिया से काफी उम्मीदें हैं पत्रकारों को खबरों की तह तक जाकर जांच कर ही छापनी चाहिए। यूनियन के प्रधान नरेंद्र वर्मा व महासचिव योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों को इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश की स्वतंत्रता व खबरों को दांव पर नहीं लगने देना चाहिए क्योंकि समाज में प्रत्येक वर्ग की नजरें पत्रकारों की गतिविधियों पर टिकी रहती है पत्रकार दीपक जोशी व अन्य पत्रकारों  ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विचार संगोष्ठी के माध्यम से अपने विचार रखें। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक बालक राम पंचायत प्रधान पंकज गर्ग राजेश चौहान पत्रकार अमित अग्रवाल, संजीव अवस्थी, हेमंत चौहान, रविकांत शर्मा, नरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

13 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

13 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

15 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

17 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

17 hours ago