राजनीति

सिरमौर : मतदान व मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 के तहत और विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरमौर जिला में बीते रोज सांय 5 बजे से 12 नवंबर 2022 सायं 5 बजे तक और 8 दिसंबर 2022 को मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान जिला के किसी भी भाग में शराब की दुकानों में शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी। होटलों, रेस्तरां, ढाबों, बार, आहतों पर कहीं भी शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago