मुख्य समाचार

चम्बा : सियासी हवाओं ने रूख किया कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की ओर

चंबा (एम एम डैनियल ब्यूरो चीफ),
चंबा विधानसभा क्षेत्र में लगातार पांच वर्षों से जन-जन से संपर्क बनाएं हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैयर की राहें खोल दी। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अब सियासी हवाओं ने रूख कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की ओर कर लिया है।
गौर हो कि जिला चंबा के सदर विधानसभा क्षेत्र में सत्ता में विराजमान रहे भाजपा के विधायक पवन नैयर अपने स्थान पर रातों-रात अपनी पत्नी नीलम नैय्यर को भाजपा सदर प्रत्याशी बनाने में बेशक कामयाब रहे हैं। लेकिन उनके इस एक कदम ने भाजपा को फ्रंट में होते हुए बैकफुट पर धकेलने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ी। इस दिशा में भाजपा हाईकमान द्वारा भी आननफानन में उठाया गया पग पार्टी को बगावत के कगार पर लें गया। जिसमें ग्रामीण तबके से संबंधित भाजपा की महिला नेत्री नेता इंदिरा कपूर को आजाद उम्मीदवार के रूप में उतरने सहित जहां बगावत करने पर विवश कर दिया। वहीं दूसरी ओर चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन उनके समर्थकों से कांग्रेस में करीब 15 वर्षों से चुनाव के दौरान टिकट किसे मिलेगी व कौन प्रत्याशी होगा जैसी अंतर्कलह पर विराम लग गया। जिसके चलते अब युवा वर्ग भी कांग्रेस पार्टी चंबा सदर विधानसभा प्रत्याशी नीरज नैयर की स्वच्छ छवि का गुणगान करने व उनसे विकास कार्यों की आस अभी लगाना आरंभ हो गए हैं। युवाओं का कहना है कि ऐसी स्वच्छ छवि का नेता चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे तो चंबा में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों, पेयजल एवं सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार ही नहीं होगा बल्कि चंबा के युवाओं को सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की दिन व दिन लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा में खलबली मच गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

14 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

15 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

15 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

15 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

21 hours ago