मुख्य समाचार

चम्बा : चमेरा पावर स्टेशन-I में 48वें एनएचपीसी स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में एनएचपीसी के 48वें स्थापना दिवस समारोह का पूरे हर्षोलास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम चमेरा पावर स्टेशन-I,II व III के समूह महाप्रबंधक(प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन ने कार्मिकों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को एनएचपीसी स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा मेहनत एवं लगन से कार्य कर एनएचपीसी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस समारोह में राइजिंग सन नर्सरी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, खैरी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समलेऊ के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्मिकों एवं संविदा कर्मियों के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बच्चों हेतु स्पून रेस तथा सैक रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं के लिए विशेषकर स्पून रेस रेस एवं म्यूज़िकल चेयर का भी आयोजन किया गया। चमेरा पावर स्टेशन-I के कार्मिकों, सीआईएसएफ़ के जवान बंधु एवं संविदा कामगारों के लिए भी दौड़, रस्सा-कस्सी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्मिकों हेतु लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।
समारोह में एनएचपीसी कार्मिकों, केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कार्मिकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न व्यंजनो के व खेलों के स्टॉल लगाए गए थे जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। समारोह के अंत में समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे सभी प्रतिभागियों, लकी ड्रा के विजेताओं एवं विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागिता किए विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
इस दौरान चमेरा पावर स्टेशन-I के महाप्रबंधक (सिविल)श्री दीपक रत्न सागर,महाप्रबंधक (ई एंड सी) अशोक कुमार नेलातुरी, महाप्रबंधक (यांत्रिक) संजय कुमार राय एवं महाप्रबंधक (सिविल) सहित वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य, सीआईएसएफ़ के अधिकारी व जवान, केन्द्रीय विद्यालय व समलेऊ विद्यालय के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

13 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

13 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

19 hours ago