मुख्य समाचार

सिरमौर : सौरभ गौड जनरल ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सौरभ गौड जनरल ऑब्जर्वर ने नाहन विधानसभा क्षेत्रों  के महत्वपूर्ण और संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला निर्वाचन प्राधिकारियों तथा रिटर्निंग अधिकारियों को  8.11.2022 तक मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।  जिला निर्वाचन प्राधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि  06.11.2022 तक 73 प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है।  गौड ने सुझाव दिया कि यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मतदाता पर्चियों का वितरण सावधानीपूर्वक किया जाए। जनरल ऑब्जर्वर ने 80+ और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट वोटिंग के बारे में भी जानकारी हासिल की और चुनाव अधिकारियों के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।  उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों और चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों को डाक मतपत्र  के माध्यम से मतदान करने  के लिए प्रेरित करने तथा निरंतर एसएमएस अभियान चलाने के लिए आईटी सेल की सराहना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

11 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago