मुख्य समाचार

सिरमौर : श्री रेणुका जी मेले में आयोजित हुई पारंपरिक बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के अवसर पर आज पारंपरिक बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा सिरमौरी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। जिले के विभिन्न लोक कलाकारों के दलों ने बुड़ाह पारंपरिक लोक नृत्य के साथ वाद्य यंत्रों की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सिरमौरी सभ्यता के आरम्भिक इतिहास को लोक संगीत से ही जाना जा सकता है बुडाह नृत्य जिला सिरमौर में दीवाली के पर्व पर अमावस्या से भैया दूज तक किया जाता है। इस नृत्य के आरम्भ में इसके इतिहास को भी गाया जाता है। जिसके अनुसार बुडाह नृत्य को पाण्डवों ने श्री कृष्ण के परामर्श से समायोजित किया था। इस नृत्य के समय ऐतिहासिक वीरगाथायें युद्ध गाथायें व हारुलों का गायन किया जाता है। इस नृत्य का मुख्य आकर्षण इसकी पोशाक है जिसमें चोलना, डांगरा,आभुषण से सुसज्जित लोक गायक बाँसुरी हुडक थाली दमामु/दमान्टु आदी वाद्यों के साथ झूम झूम कर गायन व नृत्य प्रस्तुत करते है। भाषा एवं संस्कृति विभाग और रेणुका विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान द्वारा आयोजित पारंपरिक बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल सात दलों ने भाग लिया। जिनमें गिरी आर हाटी कला मन्च, गुगा महाराज बुडियात संस्कृति क्लब, सांस्कृतिक कला मन्च पखवान, बुड़ाह नृत्य दल ऊँचाटीकर, शिरगुल कला मन्च घाटों, पारम्परिक बुड़ाह लोकनृत्य संस्कृति दल हनत, बुड़ाह लोकनृत्य दल सेंज ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहे बुड़ाह लोकनृत्य दल सेंज  को 21 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे बुड़ाह नृत्य दल ऊँचा टीकर को 15 हजार रुपये, तथा तीसरे स्थान पर रहे सांस्कृतिक कला मन्च पखवान को 11 हजार रुपये नगद इनाम के साथ सभी दलों के सदस्यों को एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति यात्रा भत्ता/पारिश्रमिक दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

4 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

5 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

7 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

8 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

8 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

8 hours ago