राजनीति

कुल्लू : हिमाचल की जनता भी उत्तराखंड की तर्ज पर बदलेगी रिवाज : पुष्कर धामी

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है तो वही बाहरी राज्यों के बड़े नेता भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं और अपने अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन भी मांग रहे हैं l इसी कड़ी में कुल्लू में बीते कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहां पर उन्होंने कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार कियाl घर-घर जाकर उन्होंने नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट भी मांगे और लोगों को भाजपा सरकार की खूबियां भी गिनाए l मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भी उत्तराखंड की तर्ज पर रिवाज बदलेगी और डबल इंजन की सरकार लाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर राज्यों में विकास की धारा बह रही है। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि केंद्र की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और डबल इंजन की सरकार होने से राज्य को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस यही कह रही थी कि रिवाज नहीं बदलेगा लेकिन वहां की जनता ने रिवाज बदलकर डबल इंजन की सरकार लाई है। इस दौरान वे यहां एक साधारण चाय की दुकान में चाय पीने बैठे और चाय की चुस्कियां लेते हुए भाजपा के लिए वोट भी मांगे। उन्होंने कहा कि यह मिथ्य है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा किजनता जानती है कि कांग्रेस ने कितने भ्रष्टाचार किए हैं और देश को कितनी पीछे ले गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का नाम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

7 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago