राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट), आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा मतदाता जागरण अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोकतंत्र के पर्व चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील लोगो के बीच रखी। इस अभियान को राजगढ़ नगर से शुरू किया गया ।
इसमें राजगढ़ बजार और स्थानीय गांव मे रथ यात्रा व पर्चा वितरण किया गया । इसके बाद यह यात्रा राजगढ़ महाविद्यालय की ओर रवाना हुई । राजगढ़ महाविद्यालय मे भी पर्चा वितरण और रथ यात्रा निकली गई। इस अभियान मे मुख्य रूप से सोलन ज़िला विस्तारक चन्दन, राजगढ़ नगर इकाई अध्यक्ष विनीत आर्य , पांवटा इकाई अध्यक्ष अभिषेक उपस्थित रहे।
इस अभियान को सम्बोधित करते हुए नगर इकाई अध्यक्ष विनीत आर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 12 नवम्बर को जो चुनाव होने जा रहा है, इस चुनाव मे आप सभी लोग अपना मतदान अवश्य करें । अपने साथ और लोगो को भी मतदान केंद्र पर ले जाने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ठाना है शत प्रतिशत मतदान करवाना है। आप का मत राष्ट्र हित में हो ,समाज के हित मे हो । ऐसे ही उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का पर्व बताया और सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग इस पर्व को अच्छे से मनाये और अपना शत प्रतिशत मतदान करें। इस अभिया मे राजगढ़ महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव चौहान , इकाई सचिव अंजलि, रितिक, जतिन, नेहा, भारती, अभय, सचिन, निखिल, दृष्टि ,ललित, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…