मुख्य समाचार

चंबा : पैंशनर वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

पैंशनर वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को चौरासी होटल भरमौर में किया गया | जिसकी अध्यक्षता पैंशनर वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य एम आर पटियाल ने की, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को न माने जाने पर रोष जताया | सदस्यों ने बताया कि रिवाज्ड पैंशन का
1-1-2016 से जो वकाया बनता था उसे एकमुश्त देने का अनुरोध किया था, परन्तु पैंशनर्ज को मात्र 20प्रतिशत ही दिया गया अतः आने वाली सरकार से अनुरोध रहेगा कि उक्त वकाया का पूरा 80 प्रतिशत एकमुश्त दिया जाऐ | इसके अलावा 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवापंजिकाए कई महिनों से महालेखाकार शिमला के कार्यालय में धूल फांक रही है | इन सेवा निवृत्त कर्मचारियों को आज तक एक रूपए का भी लाभ नहीं हुआ है | अतः महालेखाकार महोदय से अनुरोध है कि इन सेवा पंजिकाओ का शीघ्र निपटारा कर वापिस भेजा जाए | इस बैठक में एम आर पटियाल, कृष्ण ठाकुर, भगत राम, गोपाल दास, अमर सिंह ठाकुर, हेम राज, गोपाल सिंह, रोशन लाल भारद्वाज, जय करण, देश राज आदि सद्स्यों ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

11 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago