मुख्य समाचार

चंबा : भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत मतदान अधिकारियों के लिए आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के परिसर में द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित जानकारी प्रदान की । द्वितीय पूर्वाभ्यास के दूसरे चरण में 296 मतदान अधिकारी शामिल रहे । पूर्वाभ्यास सत्र दो स्थानों राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के परिसर में आयोजित हुए। इस दौरान नोडल ऑफिसर ट्रेनर निशांत ठाकुर, उद्यान कृषि अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, इलेक्शन कानूनगो अजय शर्मा, मास्टर ट्रेनर कृष्ण सिंह उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

13 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

13 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago