राजनीति

राजगढ़ : प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार – प्रतिभा सिंह

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

कांग्रेस के विधायक भारी तादाद में जीतकर आ रहे है और प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है | भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल ने जनता का दम निकाल दिया है और इसी कारण जन समूह उमड़ कर कांग्रेस के साथ आ रहा है| यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में आयोजित जनसभा में कही| उन्होंने कहा कि  हमारा साथ कांग्रेस उम्मीदवार के साथ है | राजा साहब ने  का जिला सिरमौर के साथ विशेष लगाव रहा था और  गंगू राम मुसाफिर भी उन्ही का  लगाया हुआ पौधा है | उन्होंने स्वयम मुसाफिर से बात की और उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया लेकिन उन्होंने बतौर आजाद  प्रत्याशी चुनाव लड़ने की राह को चुना | आज उनके समर्थक भ्रामक प्रचार कर रहे है कि रानी प्रतिभा सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है | प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी की साथ है और पच्छाद के लोगो को चाहिए कि उन्हें जीताकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करे | उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का यह ब्यान कि प्रदेश में राजा रानी नही चलेंगे अशोभनीय है | राजा साहब ने राजमहल छोड़कर 60 वर्ष प्रदेश के लोगो की सेवा की और प्रदेश की जनता इस तरह  के बयानों का जबाब चुनावो में देकर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखायेगी | प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा चुनाव में हार देखकर धन, बल तथा ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ जैसा कार्य कर सकती है और इसलिए कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा | उन्होंने कहा कि इस समय में साथ देने वाले लोगो को सरकार बनने के बाद गले लगाया जायेगा |  इस मौके पर कांग्रेस की  उम्मीदवार दयाल प्यारी ,  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आंनद परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने भी जनसभा को संबोधित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago