मुख्य समाचार

चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी ने राष्ट्रीय एकता पर आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, समलेऊ में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय एकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव  के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से इस बात का संदेश देना है कि देश का विकास, शांति, समृद्धि एवं  अखंडता एकता के कारण ही संभव हैं। भारत विविधताओं का देश है – धर्म, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और भाषाएँ। इसलिए, राष्ट्र की एकता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इस चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, समलेऊ के कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने  पूरे उत्साह  के साथ भाग लिया। उत्साही बच्चोंं ने अपनी कला एवं रंगों के माध्यमम से न केवल अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की बल्कि राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

9 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

9 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago